Tuesday, March 10, 2026
Home मनोरंजन सालार ने चकनाचूर कर दिए जवान सहित सारे रिकॉर्ड, प्रभास की फिल्म...

सालार ने चकनाचूर कर दिए जवान सहित सारे रिकॉर्ड, प्रभास की फिल्म को मिली धुंआधार ओपनिंग

प्रभास की मच अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म सालार: पार्ट-1 सीजफायर आखिरकार शुक्रवार, 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. इस फिल्म का शाहरुख खान की डंकी के साथ बड़ा क्लैश हुआ है. हालांकि दोनों ही फिल्मों का जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है लेकिन कमाई के मामले में सालार ने आते ही डंकी की बैंड बजा दी है।

प्रभास की फिल्म के एडवांस बुकिंग का कलेक्शन (करीब 50 करोड़) ही डंकी के ओपनिंग डे (30 करोड़) की कमाई से  काफी ज्यादा है. यहां तक कि सालार’ ने शाहरुख खान की साल की सबसे बड़ी फिल्म जवान का रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर दिया है. चलिए यहां जानते हैं सालार ने कितनी बंपर ओपनिंग की है.रिपोर्ट के मुताबिक सालार अपनी रिलीज के पहले दिन 95 करोड़ की ऐतिहासिक ओपनिंग कर सकती है. हालांकि ये अर्ली एस्टीमेट है ऑफिशियल डाटा आने के बाद इन नंबर्स में थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है।

ऑरमैक्स मीडिया ने भी सालार की कमाई के आँकड़े जारी किए हैं. इनकी रिपोर्ट के मुताबिक सालार पार्ट वन ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस 116 करोड़ की कमाई कर ली है. सालार के तेलुगु वर्जन ने सबसे ज्यादा 71 करोड़ की कमाई की है. वहीं बाकी लैंग्वेज ने 45 करोड़ के आस पास कमाई की है।

प्रभास की सालार ने बंपर ओपनिंग की है. फिल्म का पहले दिन 95 करोड़ के करीब कलेक्शन एक बड़ा रिकॉर्ड है. इसी के साथ इस फिल्म ने शाहरुख खान की इस साल की सबसे बड़ी फिल्म जवान के गुरूर को भी मिट्टी में मिला दिया है. दरअसल सालार ने जवान के ओपनिंग डे के कलेक्शन के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है और इसी के साथ ये फिल्म साल की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है।

बता दें कि जवान ने रिलीज के पहले दिन 75 करोड़ की ओपनिंग की थी वहीं सालार ने पहले दिन 95 करोड़ का कलेक्शन कर नया बेंचमार्क सेट कर दिया है। सालार का निर्देशन केजीएफ फेम डायरेक्टर प्रशांत नील ने किया है और इस फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो सालार में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू ने अहम रोल प्ले किया है।

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments