Wednesday, March 11, 2026
Home ताजा खबर बद्रीनाथ धाम में विदेशी मूल के व्यक्ति को शीतकाल में साधना करने...

बद्रीनाथ धाम में विदेशी मूल के व्यक्ति को शीतकाल में साधना करने पर उठे विरोध के स्वर

केदारनाथ गर्भ गृह सोना प्रकरण की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराए राज्य सरकार

चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने मूल निवास महारैली को समर्थन दिया

बद्रीनाथ एवं केदारनाथ धाम में शीतकाल में मानवीय गतिविधि पर रोक लगे

देहरादून। उत्तराखंड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने 24 दिसम्बर की मूल निवास व सशक्त भू कानून को लेकर होने वाली महारैली को समर्थन दिया है। आज हुई बैठक में महापंचयत ने भू कानून समन्वय समिति समिति के आह्वान पर आयोजित रैली को समर्थन देने का निर्णय लिया। उक्रांद समेत कई सामाजिक संगठन व लोक कलाकार महारैली के समर्थन में उतर रहे हैं। इधर, गुरुवार को चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने देहरादून स्थित तुलसी प्रतिष्ठान में बैठक कर कई फैसले लिए।

बैठक में इस यात्रा काल की समीक्षा के साथ केदारनाथ धाम के गर्भ गृह का सोना प्रकरण, बद्रीनाथ एवं केदारनाथ धाम में गतिमान मास्टर प्लान के कार्यों से समस्याओं के समाधान के अलावा चारों धामों की अनादि काल से स्थापित पौराणिक परंपराओं के साथ खिलवाड़ पर चिंता जताई। बैठक में वक्ताओं ने केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में सोना प्रकरण पर सरकार की ढुलमुल नीति पर नाराजगी व्यक्त की। और इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से कराने व समिति में केदार सभा के तीर्थ पुरोहित को भी शामिल किए जाने की मांग की गई है।

बद्रीनाथ धाम मे कुबेर गली का जल्दी निर्माण किया जाय। बद्रीनाथ एवं केदारनाथ धाम में शीतकाल में मानवीय गतिविधि पर रोक लगाई जाने की मांग की गई है। अनादिकाल से चली आ रही परंपराओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बद्रीनाथ धाम में एक विदेशी मूल के व्यक्ति को शीतकाल में साधना के लिए अनुमति दिए जाने पर भी स्थानीय प्रशासन की कार्य शैली पर सवाल उठाया गया। धामों के गर्भ गृह की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी पर शक्ति से प्रतिबंध लगाया जाय।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments