Monday, August 3, 2026
Home देश-दुनिया पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में बढ़ी ठिठुरन, इन राज्यों में बारिश...

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में बढ़ी ठिठुरन, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण दिल्ली-एनसीआर का पारा लुढक़ने लगा है। वहीं लोग घरों में रहने को मजबूर हो रहे है। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को हवा की रफ्तार 16 से 18 किमी प्रति घंटा रह सकती है। वहीं दिल्ली के साथ लगते राज्यों में भी ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं, बारिश की बात करें तो कन्याकुमारी, तिरुनेलवेल्ली, थूथुकुडी और तेनकासी सहित दक्षिणी तमिलनाडु के कई जिलों में हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर से भारी तबाही मचाई है। राज्य में भारी बारिश के कारण खेत, सडक़ें, रिहायशी इलाके तथा पुल जलमग्न हो गए हैं। दिल्ली में अगले 4 दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा।

वहीं बुधवार से शुक्रवार तक न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं दिल्ली से सटे इलाकों को लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 दिन बाद हल्के बादल छाए रहने से सर्दी बढ़ सकती है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के कारण हिमाचल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, कई जिलों में माइनस में पारा रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज हिमाचल प्रदेश में मौसम के साफ रहने का अनुमान है। हालांकि कुछ एक स्थानों पर हल्के बादल छाने की भी संभावना जताई गई है।

अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी केरल और लक्षद्वीप में भारी से बहुत भारी बारिश संभावना है। 24 घंटों के बाद तमिलनाडु और केरल में बारिश कम हो जाएगी लेकिन लक्षद्वीप में बारिश जारी रहेगी। उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आएगी।

RELATED ARTICLES

ग्लासगो में भारत का ‘सुपर शनिवार’: एक ही दिन में जीते 16 पदक, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंचे

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शनिवार भारत के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 16 पदक जीतकर देश को...

लोकसभा ने नकल व पेपर लीक पर कसा शिकंजा, हंगामें और विरोध के बीच संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित

नई दिल्ली। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक और संगठित नकल के मामलों पर सख्ती करते हुए लोकसभा ने बुधवार...

जंतर-मंतर आंदोलनः पीएम मोदी ने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, शिक्षा सचिव को हटाया, वांगचुक का अनशन खत्म

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में गुरुवार देर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

ग्लासगो में भारत का ‘सुपर शनिवार’: एक ही दिन में जीते 16 पदक, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंचे

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शनिवार भारत के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 16 पदक जीतकर देश को...

अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन: चार बीघा की अवैध कॉलोनी ध्वस्त, पांच मंजिला भवन सील

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने किया संत रविदास के संदेश को अपनाने का आह्वान

हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर हरिद्वार जिले के भगवानपुर स्थित चुड़ियाला में आयोजित कलश बंधन महारैली के साथ...

लोकसभा ने नकल व पेपर लीक पर कसा शिकंजा, हंगामें और विरोध के बीच संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित

नई दिल्ली। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक और संगठित नकल के मामलों पर सख्ती करते हुए लोकसभा ने बुधवार...

Recent Comments