Monday, September 7, 2026
Home ताजा खबर सीबीएसई शुरू करेगा एग्जाम टेलीकाउंसिंलिंग, काउंसलर परीक्षा से जुड़े सवालों का देंगे...

सीबीएसई शुरू करेगा एग्जाम टेलीकाउंसिंलिंग, काउंसलर परीक्षा से जुड़े सवालों का देंगे जवाब 

देहरादून।  10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम जारी करने के बाद सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की एग्जाम टेलीकाउंसिंलिंग भी शुरू करने की तैयारी हो रही है। इसके लिए टेलीकाउंसलरों से समय तय किया जा रहा है। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक काउंसलर अभिभावकों के साथ ही छात्रों के परीक्षा से जुड़े सवालों के जवाब देंगे।सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। 12वीं की परीक्षाएं दो अप्रैल, जबकि 10वीं की 13 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा से पूर्व छात्रों के मन में परीक्षा का भय रहता है। किस तरह तैयारी करें व टाइम टेबल कैसे बनाएं, इसको लेकर अभिभावकों के साथ छात्र भी परेशान रहते हैं।

ऐसे में बोर्ड ने परीक्षा से पूर्व टेली काउंसिलिंग की तैयारी शुरू कर दी है। सीबीएसई की टेलीकाउंसलर व न्यूरो साइक्लोजिस्ट डा. सोना कौशल गुप्ता के अनुसार, बोर्ड ने काउंसिलिंग के लिए रजामंदी ले ली है। काउंसलर अभिभावकों के साथ ही छात्रों के परीक्षा से जुड़े सवालों के जवाब भी देंगे। इसके अलावा परीक्षा के दिनों में घर के माहौल को शांत व बेहतर रखने पर ज्यादा जोर रहेगा। सीबीएसई के सिटी कार्डिनेटर व दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल दिनेश बड़थ्वाल ने छात्रों से परीक्षा से पूर्व के भय को दूर करने व टेलीकाउंसिलिंग का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है। कहा कि इस महीने में ही एग्जाम टेलीकाउंसिंलिंग होगी। यह सुविधा सभी छात्रों के लिए उपलब्ध होगी। इसलिए छात्र बोर्ड की ओर से जारी काउंसलरों के नंबरों पर संपर्क कर अपने परीक्षा संबंधी सवाल पूछ सकते हैं।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Dehradun Congress Protest: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का सीएम आवास कूच, हाथीबड़कला में पुलिस ने रोका

देहरादून। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ विवाद और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर...

हिमालय दिवस पर धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, हर साल दिया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’

देहरादून। हिमालय को बचाने और पहाड़ के विकास को नई दिशा देने के लिए उत्तराखंड सरकार ने अहम पहल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद से कांग्रेस में आक्रोश: आज CM आवास कूच कर जताएंगे नाराजगी, जानिए पूरा मामला

देहरादून। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए कथित शुद्धिकरण यज्ञ को लेकर कांग्रेस आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास की ओर कूच करेगी।...

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

Recent Comments