Monday, September 7, 2026
Home मनोरंजन साउथ की जासूसी-थ्रिलर फिल्म जी2 में हुई बनिता संधू की एंट्री

साउथ की जासूसी-थ्रिलर फिल्म जी2 में हुई बनिता संधू की एंट्री

भारतीय अभिनेत्री बनिता संधू अब साउथ सिनेमा में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. टीम जी2 ने अपनी आगामी फिल्म के लिए बनिता को कास्ट करने की घोषणा की है. फिल्म का निर्देशन विनय कुमार करेंगे। बनिता संधू ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म अक्टूबर से की थी। इस फिल्म में वे वरुण धवन के अपोजिट नजर आई थीं. फिल्म को सुजीत सरकार ने डायरेक्ट किया था. इसके बाद वह तमिल फिल्म अदिथ्या वर्मा और अमेरिकी टीवी सीरीज पेंडोरा में भी नजर आईं।

फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि बनिता इस फिल्म के लिए परफेक्ट चॉइस हैं. वह एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं और उनमें ग्लोबल अपील है. फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है. फिल्म का टाइटल और रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है. बनिता के फैंस उनकी इस नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए, बनिता ने कहा, यह मेरी पहली अखिल भारतीय फिल्म है और मैं ऐसी अविश्वसनीय, दूरदर्शी टीम के साथ सहयोग करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह ऐसी भूमिका है जो मैंने पहले कभी नहीं की है। मैं दर्शकों के सामने बिल्कुल नए अवतार में आऊंगी। इस फिल्म पर काम करना मेरे लिए रचनात्मक आनंद होगा।

जी2 का निर्माण टीजी विश्व प्रसाद और अभिषेक अग्रवाल, पीपल मीडिया फैक्टरी, अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स और एके एंटरटेनमेंट्स के साथ मिलकर कर रहे हैं। वहीं विनय कुमार सिरिगिनेडी अपने निर्देशन की शुरुआत कर रहे हैं।
फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और यह 2024 के अंत तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मसूरी में नियमों के खिलाफ निर्माण पर कार्रवाई, अपर माल रोड के रॉक स्टोन में चला ध्वस्तीकरण अभियान

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी के अपर माल रोड क्षेत्र में भवन निर्माण नियमों की अनदेखी पर एमडीडीए ने सख्त कदम उठाया है। प्राधिकरण ने...

उत्तराखंड में 11 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, सीएम धामी ने शुरू की युवा भविष्य निर्माण योजना

देहरादून। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए राज्य सरकार ने नई पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Dehradun Congress Protest: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का सीएम आवास कूच, हाथीबड़कला में पुलिस ने रोका

देहरादून। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ विवाद और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर...

हिमालय दिवस पर धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, हर साल दिया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’

देहरादून। हिमालय को बचाने और पहाड़ के विकास को नई दिशा देने के लिए उत्तराखंड सरकार ने अहम पहल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

Recent Comments