Monday, June 8, 2026
Home देश-दुनिया राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों के लिए मतदान जारी

राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों के लिए मतदान जारी

नई दिल्ली। राजस्थान में विधानसभा की 199 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। श्रीगंगानगर जिले की करणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया है। इस चुनाव में कुल 5.2 करोड़ मतदाता चुनाव में उतरे 1863 प्रत्याशियों की किस्त का फैसला करेंगे। इसके साथ ही लोगों की नजर उन सीटों पर भी है जहां मंत्री चुनाव मैदान में हैं।

आइए जानते हैं कि राजस्थान के कितने मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं? किन मंत्रियों के टिकट कटे हैं? मंत्रियों इन सीटों पर उनके सामने कौन हैं?

राजस्थान के कितने मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं?
राजस्थान की मौजूदा कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कुल 29 मंत्री हैं। इनमें से मुख्यमंत्री गहलोत समेत 19 कैबिनेट मंत्री हैं, जबकि नौ राज्य मंत्री के पद पर हैं। कांग्रेस ने इस बार सरकार के तीन मंत्रियों के टिकट काटे हैं और तीनों ही कैबिनेट मंत्री हैं। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट से मैदान में हैं। उनके सामने भाजपा से डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ हैं।

गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री महेश जोशी को इस बार टिकट नहीं मिला है। पार्टी ने हवामहल सीट से उनकी जगह आरआर तिवाड़ी को मैदान में उतारा है। कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी का टिकट काटकर गुड़ामालानी सीट से कर्नल सोनाराम को टिकट दिया गया है। कर्नल सोनाराम ने हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा था।

झोटवाड़ा सीट से कृषि मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक लालचंद कटारिया की जगह अभिषेक चौधरी को टिकट दिया गया है। यहां से मौजूदा विधायक लालचंद कटारिया ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। अभिषेक चौधरी का मुकाबला भाजपा के राज्यवर्धन राठौड़ से है। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट से मैदान में हैं। उनके सामने भाजपा से डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ हैं।

गहलोत सरकार के मंत्रियों का क्या होगा?
शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला बीकानेर पश्चिम सीट से चुनाव मैदान में हैं। मंत्री बीडी कल्ला का मुकाबला भाजपा के जेठानन्द व्यास से है।

कोटा उत्तर से कानून मंत्री शांति धारीवाल को अंतिम समय में टिकट मिला है। धारीवाल के घर एक हुई एक बैठक के कारण कांग्रेस आलाकमान उनसे नाखुश था। धारीवाल वही नेता हैं, जिनके घर पर पिछले साल गहलोत खेमे के 80 बागी विधायकों की मीटिंग हुई थी। ये विधायक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सिलसिले में दिल्ली से भेजे गए पर्यवेक्षकों की ओर से बुलाई विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए थे।

स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा लालसोट सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। उनके सामने भाजपा से रामबिलास मीणा हैं। जल संसाधन मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीय बागीदौरा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार कृष्णा कटारा से है। राजस्व मंत्री रामलाल जाट मांडल सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। रामलाल का मुकाबला भाजपा के गौतम सिंह डाक से है।

खनिज और गोपालन मंत्री प्रमोद भाया को अंता सीट से टिकट मिला है। कांग्रेस के प्रत्याशी का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार कंवर लाल मीणा से है। पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह डीग-कुम्हेर विघानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। विश्वेंद्र सिंह के सामने भाजपा उम्मीदवार डॉ. शैलेश सिंह हैं।
RELATED ARTICLES

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख: “जन सुरक्षा से बड़ा कुछ नहीं”, राज्यों को जारी किए कड़े निर्देश

नई दिल्ली। देशभर में बढ़ते डॉग बाइट मामलों और सार्वजनिक स्थानों पर आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम टिप्पणी...

NEET-UG 2026 पेपर लीक की आशंका पर परीक्षा रद्द, असमंजस में लाखों छात्र व अभिभावक, जांच तेज

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर पैदा हुआ विवाद अब राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा बन गया है।...

ले.ज. (सेनि) एनएस राजा सुब्रमणि बने देश के तीसरे सीडीएस, कृष्णा स्वामीनाथन को नौसेना की कमान

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भारतीय सशस्त्र बलों के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एनएस राजा सुब्रमणि को देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments