Sunday, June 28, 2026
Home ताजा खबर उत्तराखण्ड कांग्रेस का आरोप, निकायों में ओबीसी आरक्षण के कारण नहीं, हार...

उत्तराखण्ड कांग्रेस का आरोप, निकायों में ओबीसी आरक्षण के कारण नहीं, हार के डर से चुनाव नहीं कराना चाहती है भाजपा सरकार

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ओबीसी विरोधी सम्बन्धी बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा अपने गिरेबां में नहीं झाकना चाहती है तभी उसके प्रदेश अध्यक्ष इस प्रकार की अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे संसद में महिला आरक्षण का मामला हो चाहे जातीय जनगणना का मामला हो भाजपा ने दोनों ही मौकों पर अपनी पार्टी के ओबीसी विरोधी होने का सबूत पेश किया है।
मथुरादत्त जोशी ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की याददाश्त बहुत कमजोर है इसीलिए वे इस प्रकार की मिथ्या बयानबाजी पर उतर आये हैं। उन्होंने कहा कि कुछ माह पूर्व ही जब संसद में महिला आरक्षण का बिल पास हो रहा था कांग्रेस पार्टी ने तब भी ओबीसी के लिए आरक्षण में आरक्षण का प्रावधान करने की मांग की थी परन्तु भाजपा ने तब भी अपने ओबीसी विरोधी होने का परिचय दिया था। यही नहीं कांग्रेस पार्टी लगातार पूरे देश में जातीय जनगणना की मांग करती आ रही है परन्तु भाजपा अपनी ओबीसी और दलित विरोधी नीति के चलते ऐसा नहीं होने दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासन में ही उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न क्षेत्रों को ओबीसी घोषित कर सरकारी योजनाओं का लाभ देने का काम किया गया इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को बताना चाहिए कि उनकी सरकारों में ओबीसी वर्ग के लिए क्या काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि भारतीय जनता पार्टी केवल जाति और धर्म के नाम पर लड़ाने का काम कर सकती है।
मथुरादत्त जोशी ने यह भी कहा कि महेन्द्र भट्ट यह भी भूल रहे हैं कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार है तथा निकाय चुनावों का फैसला भी सरकार के ही हाथ में है परन्तु भाजपा की सरकार चुनावों में जाने से डर रही है तथा हार के डर से ही निकाय एवं पंचायत चुनाव टाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरक्षण के निर्धारण का दायित्व भी सरकार का होता है न कि विपक्ष का ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के आरोप निराधार ही नहीं अनर्गल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के मानसिक दिवालियापन को दर्शाने वाले भी हैं।
RELATED ARTICLES

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

बिग ब्रेकिंगः उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती पर संकट, USOCA ने सस्पेंड किए 90 हजार से ज्यादा ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट

अनिल चन्दोला देहरादून। उत्तराखंड सरकार के पिछले कई वर्षों से प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रुद्रपुर से ‘खेत बचाओ अभियान’ की शुरुआत, कृषि क्षेत्र को ₹369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगात

रुद्रपुर। किसानों की आय बढ़ाने, मिट्टी की सेहत सुधारने और कृषि को टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से रुद्रपुर के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम...

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

Recent Comments