Sunday, June 14, 2026
Home आर्टिकल भाजपा के सांसद उम्मीदवारों की मुश्किल

भाजपा के सांसद उम्मीदवारों की मुश्किल

भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में अनेक सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतारा है। पार्टी ने यह सोच कर सांसदों की टिकट दी थी कि वे खुद तो जीतेंगे ही साथ ही अपने लोकसभा क्षेत्र की दूसरी सीटों पर भी पार्टी के उम्मीदवारों को जीत दिलाएंगे। लेकिन कई सांसदों की सीट पर भाजपा का हिसाब किताब गड़बड़ाया है। इसके अलावा कुछ सांसद उम्मीदवारों के साथ ऐसा संयोग भी हुआ कि वे गलत कारणों से खबरों में रहे। ग्वालियर-चम्बल की दिमनी सीट से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से उनके बेटे की दो वीडियो सामने आई है, जिसमें वे किसी व्यक्ति के साथ कथित तौर पर सैकड़ों करोड़ रुपए की डील करते दिखाए देते हैं। हालांकि तोमर ने प्रेस कांफ्रेंस करके इसका खंडन किया है और कहा है कि वीडियो फर्जी है। उन्होंने कांग्रेस पर इसका आरोप लगाया है लेकिन इन दो वीडियो से उनके लिए बहुत मुश्किल खड़ी हुई है।

इसी तरह मध्य प्रदेश में नरसिंहपुर विधानसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल चुनाव लड़ रहे हैं हैं। पिछले दिनों उनके काफिले का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कुछ लोग घायल हो गए। राजस्थान में दो सांसदों, राज्यवर्धन राठौड़ और दीया कुमार के खिलाफ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की जबरदस्त बगावत देखने को मिली। हालांकि उनक सीटों के जो सम्भावित दावेदार थे उनको तो किसी तरह से मनाया गया है लेकिन जमीनी स्तर पर नाराजगी अब भी बनी हुई है। उधर तेलंगाना में पार्टी ने अपने तीन सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा है लेकिन किसी की जीतने की संभावना नहीं जताई जा रही है। सांसदों की बजाय टी राजा सिंह और एटाला राजेंद्र के चुनाव जीतने की ज्यादा संभावना बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

पुरानी चुनौतियों के साथ ही रसोई गैस की किल्लत भी बढ़ाएगी चारधाम यात्रा की परेशानी, असमंजस में व्यवसायी

अनिल चन्दोला, देहरादून। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू में अब चंद दिन ही बाकी हैं। हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं...

उत्तराखंड में सालभर रूठी रही प्रकृति, 260 से ज्यादा की मौत, कई अब तक लापता, करोड़ों का नुकसान

अनिल चन्दोला, देहरादून। उत्तराखंड के लिए यह साल आपदा के दृष्टिकोण से बेहद मनहूस साबित हो रहा है। सितंबर आधा बीतने के बावजूद तेज बारिश...

देहरादून में आपदा से बड़े पैमाने पर नुकसान, अनियोजित विकास ने बढ़ाया दर्द, अब सबक लेने का वक्त

अनिल चन्दोला, देहरादून राजधानी देहरादून सोमवार को बादल फटने और अतिवृष्टि की विभीषिका से दहल उठी। देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने टौंस, तमसा, रिस्पना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments