Sunday, June 14, 2026
Home ताजा खबर बढ़ते प्याज और टमाटर के दाम ने एक बार फिर बिगाड़ा आम...

बढ़ते प्याज और टमाटर के दाम ने एक बार फिर बिगाड़ा आम आदमी की रसोई का बजट 

देहरादून। टमाटर के दाम फिर बढ़ने लगा है। बाजार में 20 से 30 रुपये किलो तक बिकने वाला टमाटर 40 से 50 रुपये किलो तक पहुंच गया है। प्याज भी फिर से रुलाने लगा है। मानसून में टमाटर 200 से 250 रुपये किग्रा तक बिका। सितंबर-अक्टूबर में धीरे-धीरे टमाटर के दाम कम हुए। नवरात्रि से पूर्व प्याज के दाम बढ़ने लगे। अब 60 से 70 रुपये किग्रा में बिक रहा है। यही हाल रहा तो कुछ दिनों में भाव 100 रुपये के पार पहुंच जाएंगे। प्याज की बढ़ी कीमत से लोगों की नाराजगी शुरू हुई थी कि टमाटर के दाम बाजार में फिर बढ़ने लगा है।

प्याज की फसल में देरी प्याज की कीमत में आई तेजी के पीछे एक वजह इसकी पैदावार पर पड़ने वाला असर भी है। मौसम की मार का असर प्याज की खेती पर पड़ा है। प्याज की कीमत में आई तेजी के पीछे एक बड़ी वजह पैदावार का लेट होना भी है। प्याज की सबसे ज्यादा पैदावार महाराष्ट्र में होती है। महाराष्ट्र में खरीफ सीजन के प्याज एक महीने लेट हो गया। मानसून की बारिश में देरी की वजह से खरीफ सीजन का प्याज बाजार में नहीं आया है। इस देरी की वजह से प्याज की कीमत में तेजी आई है। प्याज के दाम धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। टमाटर के दाम इस बीच कुछ बढ़े हैं। टमाटर की आवक कम हो रही है। आवक बढ़ते ही दाम कम हो जाएंगे। – दिग्विजय सिंह देव, सचिव, मंडी समिति हल्द्वानी

सब्जी रेट        –    (पहले)     –    रेट (अब)

आलू (नई)        –    25-30     –     22-24

आलू (पुरानी)     –    8-10       –     7 – 9

प्याज (नई)        –    50-55     –     45-50

प्याज (पुरानी)     –    45-50    –     40-44

टमाटर              –    20-30    –     40-50

भिंडी                 –     12       –         15

फूल गोभी          –     5-6       –       4-5

शिमला मिर्च        –   10-12     –     12-13

खीरा                  –    20-22    –     23-25

मूली                  –       4-5      –      5-6

बैंगन                  –      10-12   –     9-10

RELATED ARTICLES

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

बिग ब्रेकिंगः उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती पर संकट, USOCA ने सस्पेंड किए 90 हजार से ज्यादा ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट

अनिल चन्दोला देहरादून। उत्तराखंड सरकार के पिछले कई वर्षों से प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments