Thursday, July 30, 2026
Home देश-दुनिया बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा 

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा 

नई दिल्ली। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला किया है। राष्ट्रीय राजधानी में गंभीर वायु प्रदूषण के बीच दिल्ली सरकार ने 9 से 18 नवंबर तक सभी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है। दिल्ली सरकार ने स्कूलों को सर्दी की छुट्टी अभी घोषित करने का निर्देश दिया है। स्कूलों में पूर्व निर्धारित दिसंबर-जनवरी में होने वाले विंटर ब्रेक को अभी घोषित करने का आदेश दिया गया है।

दिल्ली शिक्षा विभाग ने ये आदेश जारी किया है। प्रदूषण के लगातार बढ़ते स्तर को देखते हुए इस बार शीतकालीन अवकाश पहले लिया जा रहा है। इससे पहले दिल्ली में प्राइमरी स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद करने का फैसला लिया गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली भर में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। बुधवार सुबह को आनंद विहार में एक्यूआई 452, आरके पुरम में 433, ओखला में 426, पंजाबी बाग में 460, श्री अरबिंदो मार्ग में 382 शादीपुर में 413 और आईटीओ में 413 दर्ज किया गया। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा कल दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आज सभी संबंधित विभागों की बैठक बुलाई।

वहीं, टेक्निकल और ऑपरेशनल स्टाफ की एक टीम कनॉट प्लेस स्थित ‘स्मॉग टावर’ पहुंची। वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के उपाय के रूप में कनॉट प्लेस में ‘स्मॉग टॉवर’ को अब चालू कर दिया गया है। उच्चतम न्यायालय ने कल सरकार को स्मॉग टॉवर की मरम्मत करने का निर्देश दिया था।

RELATED ARTICLES

लोकसभा ने नकल व पेपर लीक पर कसा शिकंजा, हंगामें और विरोध के बीच संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित

नई दिल्ली। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक और संगठित नकल के मामलों पर सख्ती करते हुए लोकसभा ने बुधवार...

जंतर-मंतर आंदोलनः पीएम मोदी ने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, शिक्षा सचिव को हटाया, वांगचुक का अनशन खत्म

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में गुरुवार देर...

राहुल गांधी का देहरादून दौरा: छात्रों से सीधा संवाद, रोजगार और पेपर लीक पर सरकार पर तीखा हमला

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति शुक्रवार को उस समय पूरी तरह युवाओं के मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आई, जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

लोकसभा ने नकल व पेपर लीक पर कसा शिकंजा, हंगामें और विरोध के बीच संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित

नई दिल्ली। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक और संगठित नकल के मामलों पर सख्ती करते हुए लोकसभा ने बुधवार...

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

विद्या भारती के प्रतिभा सम्मान समारोह में सीएम धामी ने किया मेधावियों का सम्मान, रुड़की में आयोजित हुआ कार्यक्रम

हरिद्वार/रुड़की। रुड़की में आयोजित विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट...

एक युग की समाप्तिः पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजकीय सम्मान के बीच दी गई अंतिम विदाई

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति के वरिष्ठ और सम्मानित चेहरों में शामिल पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता हीरा सिंह बिष्ट का रविवार...

Recent Comments