Wednesday, April 29, 2026
Home देश-दुनिया एल्विश यादव की मेनका गांधी को धमकी- इतने हल्के में छोड़ता ही...

एल्विश यादव की मेनका गांधी को धमकी- इतने हल्के में छोड़ता ही नहीं

दायर करूंगा मानहानि केस

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में सांपों के जहर की सप्लाई मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की सांसद और एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट मेनका गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की धमकी दी है। एक व्लॉग पोस्ट में एल्विश यादव ने मेनका गांधी पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया और दावा किया कि सच्चाई जल्द ही सामने आएगी।

एल्विश यादव ने वीडियो में कहा, ”मेनका गांधी जी ने हमें सांपों का सरगना बता दिया। एक मानहानि केस करूंगा। ऐसे मैं नहीं छोड़ने वाला। इतने हल्के में तो छोड़ता ही नहीं हूं। अब मैं एक्टिव हो गया हूं इन सब चीजों में। पहले तो सोचता था कि छोड़ो क्यों समय बर्बाद करें, लेकिन इमेज बर्बाद होती है गंदे तरीके से।” एल्विश ने वीडियो में आगे दावा किया कि इस मामले में जब जांच होगी तो एल्विश यादव का जीरो पर्सेंट इनवोल्वमेंट मिलेगा। उन्होंने कहा, ”जो-जो अभी वाली बातें शेयर कर रहा है तो जब क्लीन चिट मिलेगी तो उसे भी शेयर करना। उसमें दोगलापन मत दिखाना कि मेरी खराब इमेज दिखा दी, लेकिन जब क्लीन चिट मिले तो न दिखाओ। आपका भाई पूरा सही है। मैं सेफ हूं और पुलिस-प्रशासन में पूरा भरोसा है।”

‘आरोपों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं’
इस मामले के सामने आने के बाद ही एल्विश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने सफाई पेश करता हुआ वीडियो जारी किया था जिसमें कहा था कि मैं सुबह उठा और देखा कैसी-कैसी न्यूज फैल रही है मेरे खिलाफ मीडिया में। जितने आरोप मुझ पर लगे हैं, वे बेबुनियाद हैं। फेक हैं और उसमें एक पर्सेंट भी सच्चाई नहीं है।” एल्विश ने हाथ जोड़कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य पुलिस से मामले में गहन और निष्पक्ष जांच करने का आग्रह किया।

स्नेक वेनम मामले में पांच अरेस्ट
उत्तर प्रदेश पुलिस ने रेव पार्टियों में सांप के जहर की कथित आपूर्ति के मामले में एल्विश और पांच अन्य पर शिकंजा कसा गया है। कथित आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यूट्यूबर एल्विश ने आरोपों का खंडन किया है और जांच में पुलिस के साथ सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की है। वहीं, शनिवार को एल्विश यादव को राजस्थान पुलिस ने कुछ देर के लिए रोका था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एल्विश को पुलिस ने राजस्थान के कोटा में पूछताछ के लिए रोका जब वह अपने दोस्तों के साथ कार में यात्रा कर रहे थे। हालांकि, बाद में उन्हें जाने की इजाजत दे दी गई।

RELATED ARTICLES

सीएम धामी के कार्यकाल में 18वीं बार देवभूमि आ रहे पीएम मोदी, राज्य को कई परियोजनाओं की देंगे सौगात

देहरादून। नरेंद्र मोदी एक बार फिर उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं, और यह दौरा कई मायनों में खास माना जा रहा है। मंगलवार...

रेल परियोजनाओं में उत्तराखंड पर विशेष फोकस, रेल विकास के क्षेत्र में प्रदेश में 25 गुना से ज्यादा की बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान रेलवे सेक्टर में बहुत ज्यादा तरक्की की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा...

असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुदुचेरी में चुनाव कार्यक्रम जारी, चार मई को होगी मतगणना

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ( Election Commission of India) ने रविवार को देश के कई राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

विपक्ष ने आधी आबादी को हक दिलाने के प्रयास को विफल कर देश के साथ किया महापापः सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने हजारों...

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

हर-हर महादेव के जयकारों के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

रुद्रप्रयाग/देहरादून। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह लगभग 8 बजे...

Recent Comments