Friday, May 1, 2026
Home मनोरंजन टाइगर 3 का नया प्रोमो जारी, सलमान खान और इमरान हाशमी के...

टाइगर 3 का नया प्रोमो जारी, सलमान खान और इमरान हाशमी के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत

सलमान खान की अगली फिल्म टाइगर 3 का नया और धमाकेदार प्रोमो रिलीज हो चुका है, जिसमें इस बार विलेन के रोल में आतिश यानी इमरान खान टाइगर को धमकी देते दिख रहे हैं. फिल्म रिलीज से बस कुछ दिनों की दूरी पर मेकर्स ने फैंस उत्सुकता को और भी ज्यादा तेज करने के लिए फिल्म की नई झलक सबके साथ शेयर की है. इस धमाकेदार प्रोमो की शुरुआत इमरान के फिल्म में निभा रहे किरदार बोल रहे हैं, अब मेरी बारी है, दुनिया के नक्शे से हिन्दुस्तान का वजूद ही मिटा दूंगा मैं, वादा करता हूं टाइगर। इसके बाद टाइगर और जोया के धमाकेदार एक्शन सीन्स करते नजर आ रहे हैं.  इमरान इस रोल में काफी अलग और दमदार दिख रहे हैं, उनका लुक किसी खूंखार विलेन से कम नहीं लग रहा है।

सलमान खान और कटरीना कैफ को तो टाइगर और जोया की भूमिका में आपने देखा ही होगा पर इस बार इमरान का किरदार आपके होश उड़ा देगा. पहली बार विलेन की भूमिका अदा करने वाले इमरान हाशमी क्या कमाल करने के लिए तैयार हैं, दर्शक भी इमरान के वीलेन वाले अंदाज को देखने के लिए काफी एक्साइटमेंट हैं. प्रोमो में इमरान के देश को बर्बाद करने के खतरनाक इरादे साफ नजर आ रहे हैं। प्रोमो देख कर लग रहा है टाइगर और इमरान के किरदार के बीच जमकर एक्शन होने वाला है।

फिल्म का प्रोडक्शन यश राज फिल्म कर रही है और टाइगर फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है. फिल्म का डायरेक्शन मनीष शर्मा कर रहे हैं. फिल्म दिवाली के मौके यानी 12 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी. इसी के साथ ये भी बताया गया है कि फिल्म का पहला शो सुबह 7 बजे रखा जाएगा ताकि सिनेमाघरों में एक्टर के फैन्स दिवाली के त्योहार पर भरपूर लुत्फ उठा सकें।

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अब 35 साल तक बन सकेंगे वन दरोगा, 250 नई बसों की खरीद को मंजूरी, कैबिनेट ने लगाई कई प्रस्तावों पर मोहर

देहरादून। राजधानी देहरादून में गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी, जो सीधे तौर पर रोजगार, शिक्षा, परिवहन...

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

विपक्ष ने आधी आबादी को हक दिलाने के प्रयास को विफल कर देश के साथ किया महापापः सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने हजारों...

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

Recent Comments