Thursday, March 19, 2026
Home देश-दुनिया 4 से 22 दिसंबर तक चलेगा संसद का शीतकालीन सत्र, 19 दिन...

4 से 22 दिसंबर तक चलेगा संसद का शीतकालीन सत्र, 19 दिन में होंगी 15 बैठकें

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू होगा और 22 दिसंबर तक चलेगा। इन 19 दिनों में 15 बैठकें होंगी। केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘अमृत काल के बीच, मैं सत्र के दौरान विधायी कामकाज और अन्य विषयों पर चर्चा को लेकर उत्सुक हूं।’’

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ लगे ‘पैसे लेकर प्रश्न पूछने’ के आरोपों से जुड़े मामले में लोकसभा की आचार समिति की रिपोर्ट भी इस सत्र के दौरान सदन में पेश की जाएगी। समिति ने मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की अनुशंसा की है।

प्रमुख आपराधिक कानूनों के स्थान पर लाए गए तीन प्रमुख विधेयकों पर सत्र के दौरान विचार किए जाने की संभावना है। गृह मामलों की स्थायी समिति ने हाल ही में तीन विधेयकों पर अपनी रिपोर्ट को स्वीकारा है। संसद में लंबित एक अन्य प्रमुख विधेयक मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित है।

मानसून सत्र में पेश किए गए इस विधेयक को सरकार ने विपक्ष और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों के विरोध के बीच संसद के विशेष सत्र में पारित करने पर जोर नहीं दिया। सरकार इस विधेयक के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों के दर्जे को कैबिनेट सचिव के बराबर लाना चाहती है। वर्तमान में उन्हें सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के बराबर का दर्जा प्राप्त है।

RELATED ARTICLES

रेल परियोजनाओं में उत्तराखंड पर विशेष फोकस, रेल विकास के क्षेत्र में प्रदेश में 25 गुना से ज्यादा की बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान रेलवे सेक्टर में बहुत ज्यादा तरक्की की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा...

असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुदुचेरी में चुनाव कार्यक्रम जारी, चार मई को होगी मतगणना

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ( Election Commission of India) ने रविवार को देश के कई राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों...

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई ऊंचाई देने की कवायद, 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां अभियानों के लिए खुलीं

देहरादून।  उत्तराखंड सरकार ने साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पर्वतारोहण को नई दिशा देने का काम किया है। मुख्यमंत्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रेल परियोजनाओं में उत्तराखंड पर विशेष फोकस, रेल विकास के क्षेत्र में प्रदेश में 25 गुना से ज्यादा की बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान रेलवे सेक्टर में बहुत ज्यादा तरक्की की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा...

चारधाम यात्रा को लेकर बीकेटीसी तेज की तैयारियां, मंदिर परिसर में गैर सनातनियों और मोबाइल पर प्रतिबंध

देहरादून। आगामी अप्रैल माह से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।...

असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुदुचेरी में चुनाव कार्यक्रम जारी, चार मई को होगी मतगणना

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ( Election Commission of India) ने रविवार को देश के कई राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों...

रसोई गैस और ईंधन की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रख रही सरकार, तीन दिनों में 280 जगह किया निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश में एलपीजी और अन्य ईंधन की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

Recent Comments