Monday, September 7, 2026
Home ताजा खबर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे केदारनाथ धाम, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया स्वागत...

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे केदारनाथ धाम, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया स्वागत एवं अभिनंदन 

देहरादून। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। उनके पहुंचते ही यहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। बाबा केदार के दर्शन के बाद उपराष्ट्रपति बदरीनाथ धाम के जाएंगे।उपराष्ट्रपति के बदरीनाथ दौरे को लेकर प्रशासन ने पूरी व्यवस्थाएं कर दी हैं। भगवान बदरीविशाल के दर्शन और पूजा अर्चना के बाद पौने बारह बजे देहरादून के लिए निकलेंगे। उनके दौरे को लेकर बदरीनाथ मंदिर परिसर करीब तीन घंटे तक जीरो जोन में तब्दील रहेगा।

धाम में अभिषेक पूजा के बाद सुबह आठ बजे आम यात्रियों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। सुबह 11:30 के बाद ही यात्रियों को मंदिर में जाने की अनुमति रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से साकेत तिराहे से मंदिर परिसर तक पुलिस तैनात रहेगी। गुरुवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिवसीय उत्तराखंड यात्रा पर देहरादून पंहुचे थे।

इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भी मौजूद रहीं। जीटीसी हेलीपैड पहुंचने पर उपराष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।

RELATED ARTICLES

मसूरी में नियमों के खिलाफ निर्माण पर कार्रवाई, अपर माल रोड के रॉक स्टोन में चला ध्वस्तीकरण अभियान

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी के अपर माल रोड क्षेत्र में भवन निर्माण नियमों की अनदेखी पर एमडीडीए ने सख्त कदम उठाया है। प्राधिकरण ने...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मसूरी में नियमों के खिलाफ निर्माण पर कार्रवाई, अपर माल रोड के रॉक स्टोन में चला ध्वस्तीकरण अभियान

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी के अपर माल रोड क्षेत्र में भवन निर्माण नियमों की अनदेखी पर एमडीडीए ने सख्त कदम उठाया है। प्राधिकरण ने...

उत्तराखंड में 11 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, सीएम धामी ने शुरू की युवा भविष्य निर्माण योजना

देहरादून। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए राज्य सरकार ने नई पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Dehradun Congress Protest: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का सीएम आवास कूच, हाथीबड़कला में पुलिस ने रोका

देहरादून। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ विवाद और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर...

हिमालय दिवस पर धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, हर साल दिया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’

देहरादून। हिमालय को बचाने और पहाड़ के विकास को नई दिशा देने के लिए उत्तराखंड सरकार ने अहम पहल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

Recent Comments