Sunday, March 8, 2026
Home बड़ी खबर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: राठ क्षेत्र में भाजपा पर भारी न पड़े...

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: राठ क्षेत्र में भाजपा पर भारी न पड़े गुटबाजी, धन सिंह समेत बड़े नेताओं ने भी बनाई दूरी

राठ क्षेत्र (पौड़ी)। राठ क्षेत्र में इन दिनों चारों तरफ पंचायत चुनाव का शोर है। प्रत्याशी पूरी ताकत से चुनाव मैदान में विरोधियों को चुनौती दे रही है। भाजपा ने जहां समर्थित प्रत्याशियों के पीछे ताकत लगाई है, वहीं पार्टी का दूसरा गुट अपने प्रत्याशियों के साथ मैदान में है। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी भी पूरा जोर लगाए हुए हैं। कई अन्य निर्दलीय प्रत्याशी भी है, जो किसी का भी गणित बिगाड़ सकते हैं। लेकिन इस सबके बीच कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत समेत भाजपा के बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी को लेकर खासी चर्चा हो रही है।

पौड़ी का राठ क्षेत्र पंचायत चुनाव में इन दिनों किसी रणक्षेत्र से कम नही बना हुआ है। प्रत्याशियों की रैलियों में वाहनों का हूजूम, भीड़ और डीजे देखकर लग नहीं रहा कि यह पंचायत का चुनाव है। राठ क्षेत्र को भाजपा का गढ़ माना जाता है। लेकिन मौजूदा हालात में यहां भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव आसान नहीं होने जा रहा है। इसका प्रमुख कारण है भाजपा के स्थानीय बड़े नेताओं का अलग-अलग गुटों में बंटना और बड़े नेताओं का चुनाव से दूरी बनाना।

एक ओर मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के करीबी, पूर्व जिलाध्यक्ष कॉपरेटिव के उपाध्यक्ष मातवर सिंह रावत समर्थित प्रत्याशी मैदान में है तो दूसरी ओर राठ के चाणक्य कहे जाने वाले कॉपरेटिव बैंक पौड़ी के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह रावत ‘कुट्टी भाई’ समर्थित प्रत्याशी दमखम के साथ चुनावी रण में हैं। बड़ेथ जिला पंचायत सीट पर युवा मोर्चा के पदाधिकारी और डॉ. धन सिंह रावत की कोर टीम के सदस्य रहे नवीन गुसांई चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरी ओर पूर्व प्रमुख थलीसैण शंकर सिंह रावत और नरेन्द्र सिंह रावत ‘कुट्टी भाई’ समर्थित प्रत्याशी दिनेश पंवार भी मैदान में है। दिनेश पंवार पैठाणी मंडल अध्यक्ष सहित अधिकांश पदाधिकारियों को अपने पक्ष में करने में सफल दिख रहे हैं।

टीला जिला पंचायत सीट पर भी वही स्थिति देखने को मिल रही है। डॉ. धन सिंह रावत और मातवर सिंह रावत ने डॉ. शिवचरण नौडियाल पर दांव खेला है। वहीं शंकर सिंह रावत और ‘कुट्टी भाई’ ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश राठी को मैदान में उतारा है। नौड़ी सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी को भाजपा के बागी गुट के प्रत्याशी और अन्य विपक्षियों से पार पाना होगा।

एक तरफ जहां भाजपा के बड़े नेताओं ने चुनाव से दूरी बनाई हुई है, वहीं दूसरी ओर पूर्व विधायक गणेश गोदियाल सभी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा के अंदर धड़ेबाजी बढ़ने के चलते ही डा. धन सिंह रावत चुनाव से दूरी बनाए हुए हैं।

RELATED ARTICLES

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments