Sunday, June 14, 2026
Home बड़ी खबर उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की नई जिला कार्यकारिणी गठित, शशि शेखर अध्यक्ष व...

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की नई जिला कार्यकारिणी गठित, शशि शेखर अध्यक्ष व दरबान सिंह महासचिव बने

देहरादून। प्रदेश में पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की राजधानी देहरादून में नई जिला कार्यकारिणी गठित हो गई है। रविवार को परेड मैदान स्थित उज्जवल रेस्त्रा में आयोजित बैठक में कार्यकारिणी के गठन की विधिवत घोषणा की गई। कार्यकारिणी में शशि शेखर को अध्यक्ष और दरबान सिंह गड़िया को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कार्यकारिणी और पूर्व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

रविवार को प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नई जिलाकारिणी की घोषणा की गई। संचालन करते हुए महासचिव हरीश जोशी ने बताया कि जिला कार्यकारिणी में सभी तहसीलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। कार्यकारिणी में संजय शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश बड़थ्वाल को उपाध्यक्ष, विपनेश गौतम को कोषाध्यक्ष, सचिन गौनियाल को संगठन मंत्री, विजय जोशी को संयुक्त मंत्री, सुमन सेमवाल को प्रचार मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा नागेंद्र नेगी, विकासनगर से कुलदीप चौहान, मसूरी से सुनील उनियाल और ऋषिकेश से आशीष डोभाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी ने सभी पदाधिकारियों से पत्रकार हितों के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अनिल चन्दोला के नेतृत्व में पूर्व जिला कार्यकारिणी ने शानदार काम किया है, मौजूदा कार्यकारिणी को और बेहतर ढंग से काम करना होगा। इस मौके पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष तिलक राज, उपाध्यक्ष किरन शर्मा, संगठन मंत्री इंद्रेश कोहली, पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष अनिल चन्दोला, पूर्व जिला महासचिव योगेश रतूड़ी समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए करेंगे कामः शशि शेखर

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष शशि शेखर ने कहा कि नई जिला कार्यकारिणी पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित होकर काम करेगी। प्रदेश कार्यकारिणी के मार्गदर्शन में संगठन को पत्रकारों के लिए लाभदायक बनाने के लिए काम किया जाएगा। जिला महासचिव दरबान सिंह गड़िया ने कहा कि उन्हें संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे ईमानदारी से निभाते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए काम किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments