Monday, June 8, 2026
Home बड़ी खबर अदाणी की गिरफ्तारी समेत कई मांगों को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस मुखर, राजभवन...

अदाणी की गिरफ्तारी समेत कई मांगों को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस मुखर, राजभवन कूच कर जताया विरोध

देहरादून। केंद्र सरकार पर उद्योगपति गौतम अदाणी के साथ सांठ-गांठ करने के आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राजभवन कूच किया। उन्होंने अदाणी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और सांप्रदायिकता के भी आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मणिपुर पिछले कई महीनों से भयंकर जल रहा है लेकिन पीएम मोदी या केंद्र सरकार इसकी बिल्कुल भी सुध नहीं ले रही है।

बुधवार सुबह पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव भवन में एकत्र हुए। यहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वह राजभवन की ओर बढ़े। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चकराता विधायक प्रीतम सिंह समेत कई अन्य नेता व कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। पुलिस ने हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया। यहां काफी देर तक पुलिस और कांग्रेस नेताओं में धक्का-मुक्की होती रही। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उद्योगपति गौतम अदाणी पर एक के बाद एक आरोप लग रहे हैं। पहले हिंडनबर्ग रिपोर्ट, फिर सेबी से सांठ-गांठ और अब अमेरिका में लगे आरोपों के बाद उनके काले कारनामे सबके सामने आ गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार उसके बावजूद उनको संरक्षण दे रही है।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि मणिपुर हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और सरकार की रहस्यमय चुप्पी सवालों के घेरे में है। वहां कई लोग इस संघर्ष में अपनी जान गंवा चुके हैं। हजारों लोग इससे प्रभावित हुए हैं, उसके बावजूद सरकार पूरी तरह उदासीन बनी हुई है। इससे साफ हो जाता है कि प्रधानमंत्री और सरकार की नजर में हजारों लोगों की जान की कोई कीमत नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि देशभर में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और सांप्रदायिकता लगातार बढ़ रही है। लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जानबूझकर समाज को बांटने और तोड़ने की राजनीति की जा रही है। इस दौरान उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदीप टम्टा, गोविंद कुंजवाल, सूर्यकांत धस्माना, लालचंद शर्मा, वीरेंद्र पोखरियाल, राजेश चमोली समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान बेहोश हुए करन माहरा

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश करन माहरा बेहोश हो गए। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता अपना विरोध जता रहे थे। उसी दौरान करन माहरा मूर्छित हो गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके मुंह पर पानी के छींटे मारे। साथ ही कुछ देर उनके हाथ-पैरो को सहलाया। धक्का-मुक्की के दौरान कुछ कार्यकर्ता गिर भी गए, हालांकि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई।

RELATED ARTICLES

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments