Monday, September 7, 2026
Home ताजा खबर पहले नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, फिर खालिद की खाला...

पहले नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, फिर खालिद की खाला ने दर्शकों को जमकर गुदगुदाया

उत्तराखंड उदय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव जश्न-ए-विरासत के दूसरे दिन भी दो नाटकों का हुआ मंचन

वरदान संस्था और तस्वीर आर्ट ग्रुप के तत्वावधान में डीडीए और डीआईएस रिवरसाइड कैंपस में हुआ आयोजन

देहरादून। वरदान संस्था और तस्वीर आर्ट ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे उत्तराखंड उदय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन भी दो नाटकों का मंचन किया गया। पहले दून डिफेंस एकेडमी में उत्तर प्रदेश के रंगमंच के साथी ग्रुप के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक से नशामुक्ति का संदेश दिया। उसके बाद दून इंटरनेशनल स्कूल रिवरसाइड कैंपस में नई दिल्ली के थिएटर लीला ग्रुप के कलाकारों ने खालिद की खाला नाटक की प्रस्तुति देकर दर्शकों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दिया।

सहस्त्रधारा रोड स्थित दून डिफेंस एकेडमी में मुख्य अतिथि अपर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी, एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता, वरदान संस्था के संरक्षक डा. सुनील अग्रवाल और महासचिव अनिल चन्दोला ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद रंगमंच के साथी थिएटर ग्रुप, उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। साथ ही छात्र-छात्राओं को इसकी शपथ भी दिलाई। मुख्य अतिथि ताजबर सिंह ने कहा कि डिफेंस की कोचिंग कर रहे छात्र-छात्राओं के अंदर यूनिफॉर्म पहनने का जुनून होना चाहिए। अपने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए नशे जैसी बुराई से बहुत दूर रहना आवश्यक है। संदीप गुप्ता ने कहा कि कलाकार युवाओं को मनोरंजनात्मक अंदाज में नशे के दुष्प्रभाव बताते हुए उससे दूर रहने की अपील कर रहे हैं, जिसको सभी को अपनाना चाहिए। इस दौरान उमेश कुनियाल समेत एकेडमी के सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

दोपहर में थिएटर लीला ग्रुप, नई दिल्ली के कलाकारों ने पौंधा स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल, रिवरसाइड कैंपस में खालिद की खाला नाटक का मंचन किया। हास्य से भरपूर नाटक में कलाकारों ने अपने संवाद और अभिनय के जरिये दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी कॉमिक टाइमिंग और चुटीले संवादों पर दर्शक पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो गए। खालिद की खाला, जिसे उसने कभी नहीं देखा वह इंडोनेशिया से भारत आ रही हैं। खालिद और उसका दोस्त अहमद खाला से मिलने के बहाने अपनी प्रेमिकाओं को बुलाते हैं। लेकिन तभी खाला का संदेश आता है कि वो अब नहीं आ रही हैं। ऐसे में खालिद और अहमद अपने दोस्त बाबा खान को महिला बनकर खाला की एक्टिंग करने के लिए मना लेते हैं। बाबा खान खालिद की खाला बनने को तैयार हो जाता है। कहानी तब रोचक हो जाती है, जब दोनों दोस्तों की प्रेमिकाओं के पिता और अहमद के पिता को खाला से इश्क हो जाता है। अब खालिद, अहमद और बाबा खान कैसे इस झूठ पर पर्दा डालते हैं और कैसे इससे बचते हैं, यही कहानी दर्शकों को गुदगुदाने पर मजबूर कर देती है। इस दौरान डा. राकेश भट्ट, विवेक कौशिक, संजय मेवाड़, अमन अग्रवाल, रजत ऐहरावत, पंकज बलूनी व स्कूल के सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

मसूरी में नियमों के खिलाफ निर्माण पर कार्रवाई, अपर माल रोड के रॉक स्टोन में चला ध्वस्तीकरण अभियान

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी के अपर माल रोड क्षेत्र में भवन निर्माण नियमों की अनदेखी पर एमडीडीए ने सख्त कदम उठाया है। प्राधिकरण ने...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मसूरी में नियमों के खिलाफ निर्माण पर कार्रवाई, अपर माल रोड के रॉक स्टोन में चला ध्वस्तीकरण अभियान

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी के अपर माल रोड क्षेत्र में भवन निर्माण नियमों की अनदेखी पर एमडीडीए ने सख्त कदम उठाया है। प्राधिकरण ने...

उत्तराखंड में 11 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, सीएम धामी ने शुरू की युवा भविष्य निर्माण योजना

देहरादून। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए राज्य सरकार ने नई पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Dehradun Congress Protest: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का सीएम आवास कूच, हाथीबड़कला में पुलिस ने रोका

देहरादून। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ विवाद और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर...

हिमालय दिवस पर धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, हर साल दिया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’

देहरादून। हिमालय को बचाने और पहाड़ के विकास को नई दिशा देने के लिए उत्तराखंड सरकार ने अहम पहल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

Recent Comments