Monday, September 7, 2026
Home ताजा खबर भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने मिलेट्स (श्री अन्न) प्रर्दशनी का किया आयोजन

भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने मिलेट्स (श्री अन्न) प्रर्दशनी का किया आयोजन

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को 23वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा सीमाद्वार कैम्प परिसर देहरादून में आयोजित मिलेट्स (श्री अन्न) प्रर्दशनी में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया गया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रिबन काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी में विभिन्न समूहों द्वारा “श्री अन्न ” से निर्मित उत्पादों के स्टालों का अवलोकन किया गया।
इस प्रदर्शनी में किसान उत्पादक आयोजक प्रतिनिधि, नेशनल ग्रामीण आजीविका मिशन (एन.आर.एल.एम.) एवं कृषि विभाग (देहरादून), से ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा मिलेटस जैसे ज्वार, बाजरा, कंगनी, रामवा, रागी, कुटकी इत्यादि के विभिन्न स्टाल लगाए गए। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष यानी इंटरनेशनल ईयर ऑफ़ मिलेट्स घोषित किया है।

मंत्री ने कहा उत्तराखंड में प्रदेश सरकार मिलेट्स के प्रोत्साहन और विपणन के लिए लगातार कार्य रही है। उन्होंने कहा मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा पूर्व में देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास और गैरसैंण में मिलेट्स भोज का आयोजन कर चुकी है। उन्होंने कहा श्री अन्न मोटा अनाज हमारी परंपरागत खेती में है। मंत्री ने कहा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मिलेट्स “श्री अन्न” को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में मिलेट मिशन का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रदेश में मिलेट्स का उत्पादन अधिक से अधिक हो इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा आज उत्तराखण्ड का मिलेट एक ब्राण्ड के रूप में स्थापित हो चुका है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा निश्चित ही ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से श्री अन्न के प्रचार प्रसार के साथ ही उसको बढ़ावा भी मिलेगा।

उन्होंने कह मिलेटस हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है और हमें अपने आहार में शामिल करना आवश्यक है, इससे हमारा स्वास्थ्य सुधरेगा, किसानो को आर्थिक व सामाजिक रूप से लाभ मिलेगा और भूमि की उर्वरा शक्ति बढेगी, पानी की बचत होगी व पर्यावरण में सुधार होगा। मंत्री गणेश जोशी ने आई.टी.बी.पी. में जवानों के भोजन में मिलेटस (श्री अन्न ) का उपयोग किया जा रहा है जो काबिले तारीफ है।

इस अवसर पर आयुक्त ग्राम विकास आनन्द स्वरूप,महानिरीक्षक आईटीबीपी उ.सीमांत संजय गुंज्याल, उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय देहरादून मनु महाराज, सैनानी भानु प्रताप, किसान उत्पादक आयोजक प्रतिनिधि, समस्त पदाधिकारी एवं हिमवीर परिजन इस समारोह मे उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

मसूरी में नियमों के खिलाफ निर्माण पर कार्रवाई, अपर माल रोड के रॉक स्टोन में चला ध्वस्तीकरण अभियान

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी के अपर माल रोड क्षेत्र में भवन निर्माण नियमों की अनदेखी पर एमडीडीए ने सख्त कदम उठाया है। प्राधिकरण ने...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मसूरी में नियमों के खिलाफ निर्माण पर कार्रवाई, अपर माल रोड के रॉक स्टोन में चला ध्वस्तीकरण अभियान

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी के अपर माल रोड क्षेत्र में भवन निर्माण नियमों की अनदेखी पर एमडीडीए ने सख्त कदम उठाया है। प्राधिकरण ने...

उत्तराखंड में 11 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, सीएम धामी ने शुरू की युवा भविष्य निर्माण योजना

देहरादून। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए राज्य सरकार ने नई पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Dehradun Congress Protest: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का सीएम आवास कूच, हाथीबड़कला में पुलिस ने रोका

देहरादून। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ विवाद और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर...

हिमालय दिवस पर धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, हर साल दिया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’

देहरादून। हिमालय को बचाने और पहाड़ के विकास को नई दिशा देने के लिए उत्तराखंड सरकार ने अहम पहल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

Recent Comments