Monday, September 7, 2026
Home ताजा खबर कैंची धाम में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए 12.14 करोड़ की...

कैंची धाम में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए 12.14 करोड़ की धनराशि स्वीकृत

नैनीताल। कैंची धाम में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए बाईपास निर्माण के लिए 12.14 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है। स्वीकृत धनराशि से सेनिटोरियम से सिरोड़ी मार्ग की ओर 8 किलोमीटर तक चौड़ीकरण, डामरीकरण और सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा। बाइपास निर्माण के बाद धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। कैंची स्थित बाबा नीब करौरी के धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

भवाली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने से श्रद्धालु, यात्रियों और स्थानीय लोगों को जाम से परेशान होना पड़ता है। वर्तमान में सेनिटोरियम से सिरोड़ी होते हुए कैंची धाम बाईपास के लिए शासन से 12.14 करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं। धनराशि से कैंची धाम के लिए बाईपास का निर्माण किया जाएगा। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि कैंची धाम के लिए सेनिटोरियम से बाईपास बनने से जाम से राहत मिलेगी। बाईपास निर्माण से आवागमन सुगम होगा। श्रद्धालुओं को भी जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

मसूरी में नियमों के खिलाफ निर्माण पर कार्रवाई, अपर माल रोड के रॉक स्टोन में चला ध्वस्तीकरण अभियान

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी के अपर माल रोड क्षेत्र में भवन निर्माण नियमों की अनदेखी पर एमडीडीए ने सख्त कदम उठाया है। प्राधिकरण ने...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मसूरी में नियमों के खिलाफ निर्माण पर कार्रवाई, अपर माल रोड के रॉक स्टोन में चला ध्वस्तीकरण अभियान

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी के अपर माल रोड क्षेत्र में भवन निर्माण नियमों की अनदेखी पर एमडीडीए ने सख्त कदम उठाया है। प्राधिकरण ने...

उत्तराखंड में 11 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, सीएम धामी ने शुरू की युवा भविष्य निर्माण योजना

देहरादून। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए राज्य सरकार ने नई पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Dehradun Congress Protest: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का सीएम आवास कूच, हाथीबड़कला में पुलिस ने रोका

देहरादून। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ विवाद और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर...

हिमालय दिवस पर धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, हर साल दिया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’

देहरादून। हिमालय को बचाने और पहाड़ के विकास को नई दिशा देने के लिए उत्तराखंड सरकार ने अहम पहल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

Recent Comments