Thursday, October 8, 2026
Home बड़ी खबर Uttarakhand Voter List: छूटे नाम जोड़ने के लिए 8 से 10 अक्टूबर...

Uttarakhand Voter List: छूटे नाम जोड़ने के लिए 8 से 10 अक्टूबर को लगेंगे कैंप, 12 से घर-घर सत्यापन

देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची से छूटे पात्र लोगों के नाम शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलेगा। इसके तहत 8 से 10 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी 12,543 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी यानी बीएलओ कैंप लगाएंगे। इसके बाद 12 से 20 अक्टूबर तक घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा और पात्र लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6 भरने में मदद दी जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता के दौरान अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलने वाले इस अभियान में राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट और बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

पुरानी और मौजूदा सूची के मिलान से तलाशे जाएंगे छूटे नाम

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। इससे उन लोगों की पहचान की जाएगी, जिनके नाम पहले की सूची में दर्ज थे, लेकिन मौजूदा सूची में शामिल नहीं हैं।

विशेष कैंपों के दौरान प्री-एसआईआर और एसआईआर अभियान के तहत एएसडीडी सूची में शामिल मतदाताओं का सत्यापन भी किया जाएगा। इसके आधार पर बीएलओ बूथवार सूची तैयार करेंगे, ताकि आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित लोगों तक पहुंचा जा सके।

घर जाकर पात्रता की जांच, आवेदन में मिलेगी मदद

12 से 20 अक्टूबर 2026 के बीच बीएलओ चिह्नित मतदाताओं के घर जाकर उनकी वर्तमान स्थिति का पता लगाएंगे। जो लोग मतदाता बनने की पात्रता पूरी करते मिलेंगे, उन्हें नाम शामिल कराने के लिए विधिवत फॉर्म 6 भरवाया जाएगा।

इस प्रक्रिया में केवल पुरानी सूची से छूटे लोगों पर ही ध्यान नहीं दिया जाएगा। बीएलओ उन युवाओं के आवेदन भी भरवाएंगे, जिन्होंने 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है और मतदाता बनने के पात्र हैं।

राजनीतिक दलों के एजेंट भी अभियान में होंगे शामिल

सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि अभियान में राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट यानी बीएलए और बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों को भी साथ लिया जाए। बीएलओ तैयार सूची को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों से साझा करेंगे।

प्रक्रिया के अंतिम चरण में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी यानी ईआरओ भी बूथवार सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराएंगे। इसका उद्देश्य छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम शामिल कराने के लिए एक और अवसर देना है। प्रेसवार्ता में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तूदास उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

Uttarakhand MSME: 29 हजार नई इकाइयों से 1.27 लाख रोजगार, सीआईआई समिट में बोले धामी

हरिद्वार। उत्तराखंड में उद्योगों की स्थापना, निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रक्रियाओं को सरल बनाने के साथ नई औद्योगिक सुविधाएं विकसित...

NABARD Apple Festival 3.0: देहरादून में सेब महोत्सव, एफपीओ और कृषि विपणन को मजबूत बनाने पर जोर

देहरादून। किसान उत्पादक संगठनों को प्रशिक्षण, भंडारण और विपणन की सुविधाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने पर उत्तराखंड सरकार ने जोर दिया है। मुख्य सचिव...

Uttarkashi News: विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर की घोषणा, गोपाल सिंह रावत के नाम पर होगा जिला अस्पताल

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के पौराणिक विश्वनाथ और शक्ति मंदिर को जोड़ते हुए विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

Uttarakhand MSME: 29 हजार नई इकाइयों से 1.27 लाख रोजगार, सीआईआई समिट में बोले धामी

हरिद्वार। उत्तराखंड में उद्योगों की स्थापना, निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रक्रियाओं को सरल बनाने के साथ नई औद्योगिक सुविधाएं विकसित...

NABARD Apple Festival 3.0: देहरादून में सेब महोत्सव, एफपीओ और कृषि विपणन को मजबूत बनाने पर जोर

देहरादून। किसान उत्पादक संगठनों को प्रशिक्षण, भंडारण और विपणन की सुविधाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने पर उत्तराखंड सरकार ने जोर दिया है। मुख्य सचिव...

Uttarkashi News: विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर की घोषणा, गोपाल सिंह रावत के नाम पर होगा जिला अस्पताल

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के पौराणिक विश्वनाथ और शक्ति मंदिर को जोड़ते हुए विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को...

Uttarakhand Voter List: छूटे नाम जोड़ने के लिए 8 से 10 अक्टूबर को लगेंगे कैंप, 12 से घर-घर सत्यापन

देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची से छूटे पात्र लोगों के नाम शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलेगा। इसके तहत 8 से 10 अक्टूबर...

Recent Comments